Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Trending News: आप भी बन सकते है अमिताभ बच्चन के पडोसी, जलसा के पास हो रहा एक बंगला नीलाम, जानिए कितनी है कीमत

Trending News: आप भी बन सकते है अमिताभ बच्चन के पडोसी, जलसा के पास हो रहा एक बंगला नीलाम, जानिए कितनी है कीमत

Trending News: क्या आप बोलीवुड के सुपर स्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के पडोसी बनना चाहते हैं. तो यह खबर आपके लिए हैं. दरअसल अमिताभ बच्चन के जुहू में स्थित जलसा (Jalsa) बगलों के पास वाला बंगलो नीलामी में बीक रहा हैं. अगर आप अमिताभ बच्चन के पडोसी बनना चाहते हैं. तो यह सुनहरा मौका […]

trending-news

Trending News: क्या आप बोलीवुड के सुपर स्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के पडोसी बनना चाहते हैं. तो यह खबर आपके लिए हैं. दरअसल अमिताभ बच्चन के जुहू में स्थित जलसा (Jalsa) बगलों के पास वाला बंगलो नीलामी में बीक रहा हैं.

अगर आप अमिताभ बच्चन के पडोसी बनना चाहते हैं. तो यह सुनहरा मौका हैं. यह बंगलो नीलामी के साथ बिकने वाला हैं. यह नीलामी 27 मार्च को होने वाली हैं. अमिताभ बच्चन के जलसा बंगलो के पास वाला बंगलो आपको कितने मिल सकता हैं और यह बंगला कितना बड़ा है. जानने के लिए पूरी खबर पढ़े.

ड्यूश बैंक (Deutsche Bank) कर रही है नीलामी

दरअसल यह बैंक नीलाम हो रहा हैं और ड्यूश बैंक के द्वारा यह बगलों नीलाम होने वाला हैं. जब किसी भी प्रोपर्टी की नीलामी होती है. तब मार्केट रेट से 15 से 30 परसेंट का प्रोपर्टी पर डिस्काउंट दिया जाता हैं. यानी की यह बंगलो भी आपको 15 से 30 परसेंट के डिस्काउंट पर मिलने वाला हैं.

क्या है बंगलो की प्राइस और कितना बड़ा होगा एरिया

अगर बात की जाए बंगलो के प्राइस के बारे में तो यह बंगलो 25 करोड़ में नीलाम होने वाला हैं. बैंक द्वारा एक पब्लिक नोटिस जारी किया गया है जिसमे सभी जानकारी को दिया गया हैं. जारी की रिपोर्ट के अनुसार बंगलो का एरिया 1164 वर्ग फुट होने वाला हैं.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

इसके अलावा इस बंगलो में ओपन स्पेस भी दिया जायेगा. जो लगभग 2175 वर्ग फुट होगा. कुछ जानकारी के मुताबिक इस बंगलो की नीलामी 27 मार्च को होने वाली हैं.

बंगलो की रिजर्व प्राइस 25 करोड़ रूपये

ड्यूश बैंक के द्वारा सिक्योरिटाइजेशन एंड रिकंस्ट्रक्शन ऑफ फाइनेंशियल एसेट्स एंड एनफोर्समेंट ऑफ सिक्योरिटी इंटरेस्ट एक्ट (SARFAESI) 2002 के तहत इस बंगलो की नीलामी होने वाली हैं.

पब्लिक नोटिस के मुताबिक़ यह बंगलो उधारकर्ता और सह-उधारकर्ता सेवन स्टार सैटेलाईट प्राइवेट लिमिटेड के अंतर्गत हैं. बैंक के द्वारा अप्रैल 2022 में इनको एक डिमांड नोटिस भेजा गया था. जिसमे बताया गया थी आपको 60 दिन के भीतर 12.89 करोड़ का भुगतान करना होगा.

लेकिन उधारकर्ता यह राशि भुगतान करने में विफल रहे थे. इस वजह से बैंक ने उनकी गिरवी रखी हुई संपति पर कब्ज़ा ले लिया. अब बैंक के द्वारा बंगलो का कब्ज़ा लेने के बाद इसे बैंक के द्वारा 25 करोड़ में नीलाम करने का फैसला लिया गया हैं. जिसमे EMD राशि 2.50 करोड़ निश्चित की गई हैं.

अब आने वाले कुछ ही दिनों में यानी की पब्लिक रिपोर्ट के अनुसार 27 मार्च के दिन इस बंगलो की नीलामी होने वाली हैं.

बैंक के द्वारा डिस्काउंट प्राइस में होगी नीलामी

दरअसल जब भी उधारकर्ता बैंक का पैसा चूका नही पाते हैं. तब बैंक के द्वारा उनसंपति को अपने हाथ में ले लिया जाता हैं. बैंक के द्वारा जब्त की गई ऐसी संपति को हमेशा ही मार्किट प्राइस से काफी कम दम में बेचा जाता हैं. जिसमे 15 से 30 परसेंट जितना डिस्काउंट मिल जाता हैं.

इस वजह से संपति लेने वालो को काफी अच्छा फायदा हो जाता हैं. अगर देखा जाए तो जुहू बीच के आसपास इसी समान आकार का कोई बंगला खरीदा जाए तो 35 से 40 करोड़ के भीतर मिलता हैं. ऐसे में यह बंगला अब 27 मार्च के दिन 25 करोड़ में बिकने वाला हैं।