Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing vegetarian food vs non-veg food: शाकाहारी खाना महंगा, मांसाहारी सस्ता? जानिए क्यों वेज थाली शाकाहारी थाली से है महंगी

vegetarian food vs non-veg food: शाकाहारी खाना महंगा, मांसाहारी सस्ता? जानिए क्यों वेज थाली शाकाहारी थाली से है महंगी

vegetarian food vs non-veg food: इस देश में शाकाहारी खाने वाले लोग और मांसाहारी खाने वाले लोग दोनों ही रहते हैं. सभी को लगता है की शाकाहारी की तुलना में मांसाहारी खाना अधिक महंगा हैं. लेकिन ऐसा नही है. अब मांसाहारी थाली की तुलना में शाकाहारी थाली अधिक महंगी बिक रही हैं. ऐसा होने के […]

vegetarian-food-vs-non-veg-food

vegetarian food vs non-veg food: इस देश में शाकाहारी खाने वाले लोग और मांसाहारी खाने वाले लोग दोनों ही रहते हैं. सभी को लगता है की शाकाहारी की तुलना में मांसाहारी खाना अधिक महंगा हैं. लेकिन ऐसा नही है. अब मांसाहारी थाली की तुलना में शाकाहारी थाली अधिक महंगी बिक रही हैं.

ऐसा होने के पीछे एक बड़ा कारण माना जा रहा हैं. दरअसल फरवरी माह में प्याज और टमाटर के भाव में तेजी आने की वजह से अब वेज थाली नॉनवेज थाली की तुलना में अधिक महंगी बिक रही हैं.

पिछले फरवरी में माह प्याज और टमाटर के भाव में तेजी आने की वजह से शाकाहारी थाली 7 परसेंट महंगी हुई हैं. जबकि बात की जाए नॉनवेज थाली की तो पिछले माह चिकन के दाम कम होने की वजह से नॉनवेज थाली की कीमत 9 परसेंट की गिरावट देखेने को मिली हैं.

रिपोर्ट में हुआ चौका देने वाला खुलासा

दरअसल क्रिसिल मार्केट इंटेलिजेंस एंड एनालिसिस के द्वारा हर माह एक रिपोर्ट जारी की जाती हैं. शुक्रवार के दिन क्रिसिल मार्केट इंटेलिजेंस एंड एनालिसिस द्वारा रोटी चावल की कीमत पर एक रिपोर्ट जारी की गई हैं. जिसमे बताया गया है की फरवरी माह में पोल्ट्री की कीमतों में गिरावट होने की वजह से नॉनवेज खाना सस्ता हुआ हैं.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

शाकाहारी थाली की कीमत अब इतनी हुई

अगर आप शाकाहारी थाली खाते है तो आपको अब मांसाहारी थाली से अधिक खर्चा करना होगा. क्योंकि शाकाहारी थाली अब मांसाहारी थाली की तुलना में महंगी हो गई हैं.

रिपोर्ट में बताया गया है की अगर आप शाकाहारी थाली खाते हैं. तो यह एक शाकाहारी थाली आपको 27.5 रूपये में पडती हैं. जिसमे रोटी, सब्जी में टमाटर, प्याज और आलू, दाल, दही, चावल और सलाद शामिल हैं. अगर आप इतनी थाली तैयार करते है. तो यह आपको पुरे 27.5 रूपये में पड़ने वाली हैं.

जबकि पिछले यही थाली 25.6 रूपये में पड़ रही थी. अब इस साल यही थाली आपको 27.5 रूपये में पड़ रही हैं. रिपोर्ट में बताया गया की पिछले साल की तुलना में इस साल प्याज और टमाटर की कीमतों वृद्धि हुई हैं.

जिसमे से पिछले साल की तुलना में इस साल प्याज की कीमतों में 29 प्रतिशत और टमाटर की कीमतों में 38 प्रतिशत जितनी वृद्धि हुई हैं. इन कीमतों के बढने से इसका सीधा असर शाकाहारी थाली पर हो रहा हैं.

इसके अलावा दाल और चावल के भाव में पिछले काफी महीनो से तेजी देखने को मिल रही हैं. इस वजह से भी शाकाहारी थाली मांसाहारी थाली से महंगी हुई हैं. हालाँकि जनवरी महीने में शाकाहारी थाली की कीमत 28 रूपये तक हो गई थी. उसकी तुलना में अब इस महीने शाकाहारी थाली थोड़ी सस्ती हुई हैं.

मांसाहारी थाली अब इतनी हुई

अगर बात की जाए मांसाहारी थाली के बारे में तो पिछले साल की तुलना में इस साल मांसाहारी थाली की कीमतों में गिरावट हुई हैं. पिछले साल मांसाहारी थाली 59.2 रूपये के करीब मिल रही थी. जबकि इस साल मांसाहारी थाली की कीमत घटकर 54 रूपये के करीब हो गई हैं.

जनवरी महीने तो मांसाहारी थाली इससे भी कम कीमतों पर आ चुकी थी. जनवरी में मांसाहारी थाली की कीमत 52 रूपये करीब थी. लेकिन अब 54 रूपये हो चुकी हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक़ ब्रोयलर मुर्गे की कीमतों में भारी गिरावट आने की वजह से मांसाहारी थाली की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही हैं. पिछले कुछ महीनो की तुलना में हाल में ब्रोयलर मुर्गे की कीमत में 20 प्रतिशत जितनी गिरावट देखेने को मिली हैं.

इन सभी कारणों से शाकाहारी थाली मांसाहारी  थाली की तुलना में अधिक महंगी हो चुकी हैं.