Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing सचिन का रिकॉर्ड तोड़ते वक्त कोहली ने कलाई पर बांध रखा था ये डिवाइस, हैरान कर देंगे इसके फीचर्स, जरा देखिए

सचिन का रिकॉर्ड तोड़ते वक्त कोहली ने कलाई पर बांध रखा था ये डिवाइस, हैरान कर देंगे इसके फीचर्स, जरा देखिए

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में कई रिकॉर्ड टूटे और बने भी हैं. विराट कोहली ने वनडे मैच में शतकों का अर्ध शतक लगाकर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया. इस दौरान विराट की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें उन्होंने अपने हाथ पर कुछ पहन रखा है.  वॉच […]

सचिन का रिकॉर्ड तोड़ते वक्त कोहली ने कलाई पर बांध रखा था ये डिवाइस, हैरान कर देंगे इसके फीचर्स, जरा देखिए

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में कई रिकॉर्ड टूटे और बने भी हैं. विराट कोहली ने वनडे मैच में शतकों का अर्ध शतक लगाकर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया. इस दौरान विराट की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें उन्होंने अपने हाथ पर कुछ पहन रखा है. 

वॉच जैसा दिखने वाला ये प्रोडक्ट वॉच नहीं है, तो फिर क्या है. दरअसल, ये एक फिटनेस बैंड है. लेकिन ये फिटनेस बैंड किसी भी दूसरे फिटनेस बैंड या ट्रैकर से काफी अलग है. ये फिटनेस बैंड Whoop ब्रांड का है, जो फिलहाल भारत में लॉन्च नहीं हुआ है.

मार्केट में कई तरह के स्मार्ट वॉच और फिटनेस बैंड्स मौजूद हैं, लेकिन ये अलग तरह का बैंड है. इसमें डिस्प्ले नहीं है और ये चार्ज भी अलग तरह से होता है. इसके फीचर्स आपको हैरानी में डाल देंगे. 

विराट ही नहीं दूसरे भारतीय क्रिकेट प्लेयर्स की कलाई पर भी आपको ये बैंड नजर आ सकता है. सवाल आता है कि जहां दुनिया ऐपल वॉच और दूसरे स्मार्ट वॉच के पीछे भाग रही है भारतीय क्रिकेट टीम के प्लेयर्स इस फिटनेस बैंड को क्यों पहन रहे हैं. 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

क्या है Whoop के बारे में स्पेशल? 

इस ब्रांड की शुरुआत 2015 में हुई. विल अहमद इसके CEO और फाउंडर हैं. कंपनी ने साल 2015 में अपना पहला डिवाइस WHOOP 1.0 लॉन्च किया था. साल 2021 में कंपनी ने इसका 4.0 वर्जन लॉन्च किया. हाल में कंपनी OpenAI के साथ पार्टनरशिप की है. इसके तहत कंपनी ने WHOOP Coach को लॉन्च किया है.  

आम तौर पर दूसरे फ़िटनेस ट्रैकर द्वारा मेजर किया गया डेटा सटीक नहीं होता है. लेकिन Whoop का कहना है कि Whoop Band द्वारा ट्रैक किया गया हेल्थ और फिटनेस डेटा 99% तक एक्यूरेट होता है.

ये बैंड सिर्फ़ ट्रैक नहीं करता है, बल्कि रियल टाइम स्ट्रेस स्कोर भी बताता है. ये एक रिकवरी फ़ोकस्ड ट्रैकर है जो खिलाड़ियों को ये भी बताता है कि उनकी बॉडी खेलने के लिए कितना तैयार है और किस तरह की इंप्रूवमेंट की ज़रूरत है. 

उदाहरण के तौर पर इसमें एक स्लीप कोच का फ़ीचर है जो ये बताता है कि कितना और कैसे सोने पर बॉडी बेस्ट परफ़ॉर्म कर सकती है. ये दूसरे ट्रैकर की तरह सिर्फ़ ये नहीं बताता है कि आपको कितने घंटे सोना चाहिए और कितने घंटे सो रहे हैं. बल्कि ये हर दिन आपकी बॉडी की ज़रूरत के हिसाब से ये बताता है कि आज आप कितने घंटे सोएँगे तो आपकी बॉडी 100% परफ़ॉर्म कर सकती है. 

whoop

ये फिटनेस बैंड सब्सक्रिप्शन बेस्ड है. इसे यूज करने के लिए आपको मंथली सब्सक्रिप्शन फीस देनी होगी. WHOOP 4.0 की मदद से आप हार्ड रेट वैरेबिलिटी, टेम्परेचर, रेस्पिरेशन रेट, ब्लड ऑक्सिजन लेवल, कैलोरी एक्सपेंडेड और कई दूसरी चीजों को ट्रैक कर सकते हैं. ये फिटनेस बैंड इस डेटा को एक सेकेंड में 100 बार कलेक्ट करता है.

कितनी है कीमत? 

इसमें आपको कोई डिस्प्ले नहीं मिलती है. आप इसे 24×7 पहन सकते हैं. इसकी मदद से आप अपनी नींद को ट्रैक कर सकते हैं और पूरे दिन खर्च एनर्जी और अगली सुबह आपने कितना रिकवर किया, इन दोनों का डेटा मिलता है. 12 महीने के सब्सक्रिप्शन के साथ आप इस फिटनेस बैंड को 239 डॉलर में खरीद सकते हैं. हालांकि, ये भारत में उपलब्ध नहीं है. 

इसका मंथली सब्सक्रिप्शन चार्ज 30 डॉलर है. मेंबर्स को WHOOP ऐप का भी एक्सेस मिलता है. इसे आप डेस्कटॉप, iOS और Android जैसे तमाम प्लेटफॉर्म पर यूज कर सकते हैं. 

whoop 2

विराट ही नहीं दूसरे प्लेयर्स के साथ भी में आपको ये डिवाइस दिख जाएगा. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ऐसी कई तस्वीरें मौजूद हैं, जिसमें सूर्य कुमार यादव, विराट कोहली, मोहम्मद सिराज के हाथ में ये बैंड दिख रहा है. इस डिवाइस का इस्तेमाल दुनियाभर में टॉप एथलीट्स द्वारा भी किया जाता है. 

screenshot 2023 11 16 at 3.30.45 pm

हाल में WHOOP ने Open AI के साथ पार्टनरशिप की है. Open AI को हम AI चैटबॉट ChatGPT के लिए जानते हैं. इस प्लेटफॉर्म के साथ पार्टनरशिप करके WHOOP ने अपने फिटनेस ट्रैकर और भी बेहतर किया है. इसकी मदद से आप अपनी फिटनेस से जुड़े तमाम सवालों के जवाब पूछ सकते हैं. 

इसकी जानकारी के देते हुए Will Ahmed ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि आप इससे अपनी फिटनेस के डेटा से संबंधित कोई भी सवाल कर सकते हैं. आपको तुरंत ही इसका जवाब मिलेगा.

ये डिवाइस ना सिर्फ आपकी तमाम एक्टिविटी और उन पर खर्च होने वाली कैलोरी का ध्यान रखता है. बल्कि आपको अगले दिन बताता है कि आप किसी इवेंट के लिए कितने तैयार हैं. कुल मिलाकर आपको इस पर रिकवरी रेट की जानकारी मिलती है. इस तरह से आप पता कर सकते हैं आपने किसी दिन कितना खर्च किया और रात की नींद के बाद आपके खुद को कितना रिकवर किया.  

Last updated on December 31, 2023. This article represents the author's views.