Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing बार-बार गियर बदलने से मिलेगा छुटकारा! सस्ते में खरीद लीजिये ये CNG कार, माइलेज और सेफ्टी दोनों में धांसू

बार-बार गियर बदलने से मिलेगा छुटकारा! सस्ते में खरीद लीजिये ये CNG कार, माइलेज और सेफ्टी दोनों में धांसू

नई दिल्ली. मौजूदा समय में मार्केट में सीएनजी कारें केवल मैनुअल गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध हैं. ऐसे में अगर आपको सीएनजी कार खरीदनी है और उसमें भी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन चाहिए तो शायद ही आपको कोई कार मिलेगी. हालांकि, अब टाटा मोटर्स ने काफी हद तक इस समस्या का समाधान निकाल दिया है. टाटा […]

बार-बार गियर बदलने से मिलेगा छुटकारा! सस्ते में खरीद लीजिये ये CNG कार, माइलेज और सेफ्टी दोनों में धांसू

नई दिल्ली. मौजूदा समय में मार्केट में सीएनजी कारें केवल मैनुअल गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध हैं. ऐसे में अगर आपको सीएनजी कार खरीदनी है और उसमें भी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन चाहिए तो शायद ही आपको कोई कार मिलेगी. हालांकि, अब टाटा मोटर्स ने काफी हद तक इस समस्या का समाधान निकाल दिया है. टाटा मोटर्स ने हाल ही में टिगोर और टियागो के सीएनजी मॉडल्स को ऑटोमैटिक गियरबॉक्स (AMT) में लॉन्च किया है.

ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ मिलने वाली दोनों कारें सेगमेंट में पहली हैं. आपको बता दें कि सीएनजी कारों की सबसे बड़ी निर्माता मारुति सुजुकी भी सीएनजी वैरिएंट्स में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स (AMT) वाली कारें नहीं बना रही है. वहीं, हुंडई भी अपनी सीएनजी गाड़ियों में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन नहीं देती हैं.

टाटा टियागो और टिगोर CNG दोनों में 1.2 लीटर का 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगाया गया है, जो सीएनजी मोड में 72bhp की पॉवर और 95Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इनमें कंपनी अब 5 स्पीड मैनुअल के साथ 5-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का भी ऑप्शन दे रही है.

टियागो सीएनजी एएमटी चार वेरिएंट्स XTA, XZA+, XZA+ डुअल-टोन और XZA NRG में पेश की गई है, जबकि टिगोर CNG AMT दो वेरिएंट्स – XZA और XZA+ में उपलब्ध है. सभी अपग्रेड के अलावा, टाटा ने टियागो के लिए नीला और टिगोर के लिए कॉपर रंग पेश किया है.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

टाटा मोटर्स ने दोनों सीएनजी मॉडलों के ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वैरिएंट की माइलेज का भी खुलासा किया है. टियागो और टिगोर सीएनजी एएमटी का आधिकारिक माइलेज 28.06 किलोमीटर/किग्रा है. यह सीएनजी मैनुअल (एमटी) मॉडल की तुलना में 1.57 प्रति लीटर अधिक है.

Leave a Comment