Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Big Bash League: ब्रिसबेन हीट ने जीता BBL का खिताब, फाइनल में सिडनी सिक्सर्स को हराया

Big Bash League: ब्रिसबेन हीट ने जीता BBL का खिताब, फाइनल में सिडनी सिक्सर्स को हराया

Big Bash League 2023-24 Final: बिग बैश लीग के 13वें सीजन का फाइनल मैच ब्रिसबेन हीट और सिडनी सिक्सर्स की टीमों के बीच खेला गया। इस मैच में ब्रिसबेन हीट की टीम ने बाजी मारी और दूसरी बार बिग बैश लीग का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच में पेसर स्पेंसर जॉनसन ब्रिसबेन हीट की […]

Big Bash League: ब्रिसबेन हीट ने जीता BBL का खिताब, फाइनल में सिडनी सिक्सर्स को हराया

Big Bash League 2023-24 Final: बिग बैश लीग के 13वें सीजन का फाइनल मैच ब्रिसबेन हीट और सिडनी सिक्सर्स की टीमों के बीच खेला गया। इस मैच में ब्रिसबेन हीट की टीम ने बाजी मारी और दूसरी बार बिग बैश लीग का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच में पेसर स्पेंसर जॉनसन ब्रिसबेन हीट की जीत के सबसे बड़े हीरो रहे।

ब्रिसबेन हीट ने जीता BBL का खिताब

ब्रिस्बेन हीट ने बिग बैश लीग 2023-24 के फाइनल मैच में सिडनी सिक्सर्स को 54 रनों से शिकस्त दी। इस मैच में सिडनी सिक्सर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बैटिंग करने उतरी ब्रिस्बेन हीट ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 166 रन बोर्ड पर लगाए थे। लेकिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिडनी सिक्सर्स 17.3 ओवर में 112 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। ऐसे में ब्रिसबेन ने इस मुकाबले को 54 रन से अपने नाम किया।

स्पेंसर जॉनसन रहे फाइनल के हीरो

स्पेंसर जॉनसन ने इस मैच में काफी घातक गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 26 रन ही खर्च किए और 4 अहम विकेट अपने नाम किए। इससे पहले ब्रिस्बेन हीट की टीम के लिए जोश ब्राउन ने सबसे बड़ी 53 रनों की पारी खेली। इसके अलावा मैट रेनशॉ ने 40 रन बनाए।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

ब्रिसबेन हीट दूसरी बार बनी चैंपियन

ब्रिसबेन हीट की टीम ने सबसे पहले 2012 में बिग बैश लीग का खिताब जीता था। वह अब लंबे समय के बाद दूसरी बार बिग बैश लीग की चैंपियन बनने में कामयाब रही है। दूसरी ओर तीन बार की चैंपियन सिडनी सिक्सर्स चौथी बार चैंपियन बनने से चूंक गई है। सिडनी सिक्सर्स की टीम साल 2011, 2019 और 2020 में बिग बैश लीग की ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है।