Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing बड़ी खबर: रिजवान ने की मैच फिक्सिंग, 17 सालों का लगा बैन? पढ़िए रिपोर्ट

बड़ी खबर: रिजवान ने की मैच फिक्सिंग, 17 सालों का लगा बैन? पढ़िए रिपोर्ट

ब्रिटेन का क्रिकेटर मैच फिक्सिंग की कोशिशों की वजह से बड़ी मुसीबत में फंस गया है. इस खिलाड़ी का नाम रिजवान जावेद है जो ब्रिटेन में क्लब क्रिकेट खेलता है. रिजवान जावेद ने अबुधाबी टी10 लीग में कई मैच फिक्स करने की कोशिश की और आईसीसी ने इस मामले पर गंभीर कार्रवाई की है. आईसीसी […]

बड़ी खबर: रिजवान ने की मैच फिक्सिंग, 17 सालों का लगा बैन? पढ़िए रिपोर्ट

ब्रिटेन का क्रिकेटर मैच फिक्सिंग की कोशिशों की वजह से बड़ी मुसीबत में फंस गया है. इस खिलाड़ी का नाम रिजवान जावेद है जो ब्रिटेन में क्लब क्रिकेट खेलता है. रिजवान जावेद ने अबुधाबी टी10 लीग में कई मैच फिक्स करने की कोशिश की और आईसीसी ने इस मामले पर गंभीर कार्रवाई की है. आईसीसी ने इस खिलाड़ी को साढ़े 17 सालों के लिए बैन लगा दिया है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के इंटीग्रिटी जनरल मैनेजर एलेक्स मार्शल ने बयान जारी करते हुए कहा कि रिजवान जावेद पर पेशेवर क्रिकेटरों को भ्रष्टाचार में शामिल करने की लगातार कोशिश कर रहा था. इस वजह से उसपर इतना बड़ा बैन लगाया गया.

आईसीसी ने कड़ी सजा देकर दिया बड़ा संदेश

एलेक्स मार्शल ने आगे कहा कि इस बैन से किसी भी लेवल पर क्रिकेट को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे लोगों को कड़ा मैसेज जाना चाहिए. आईसीसी क्रिकेट को भ्रष्ट करने के किसी भी कोशिश से कड़ाई से निपटेगी. बता दें अबुधाबी टी10 लीग एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड ने 2017 में शुरू की थी.

दूसरे खिलाड़ी और अधिकारी भी शामिल

बता दें रिजवान मैच फिक्सिंग की कोशिशों में अकेला नहीं है. उनके अलावा 7 और खिलाड़ी और अधिकारियों पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगा है. बांग्लादेश के ऑलराउंडर नासिर हुसैन पर भी ये आरोप लगा है और उनपर दो साल का बैन लगा हुआ है. बता दें रिजवान से 2021 अबुधाबी टी10 क्रिकेट लीग में भ्रष्टाचार के मामलों पर कुछ सवाल किए गए थे जिसका उसने जवाब नहीं दिया. इसके बाद उन पर प्रतिबंध लगाया गया जो 19 सितंबर 2023 से शुरू होगा. मतलब ये खिलाड़ी कहीं भी 2041 से पहले क्रिकेट नहीं खेल पाएगा.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now