Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing IND vs ENG Live: दूसरी पारी में भारत का जबरदस्त प्रदर्शन, रोहित शर्मा और गिल नें जमाये शानदार शतक

IND vs ENG Live: दूसरी पारी में भारत का जबरदस्त प्रदर्शन, रोहित शर्मा और गिल नें जमाये शानदार शतक

इंग्लैंड को पहली पारी में महज 218 रनों के स्कोर पर समेटने के बाद भारतीय बल्लेवाजों का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। Yashasvi Jaiswal नें शानदार अर्धशतकीय पारी खेल टीम को बेहतर शुरुआती दिलाई तो वहीं कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल नें एक बड़ी साझेदारी कर टीम को एक बहुत ही मजबूत स्थिति में […]

IND vs ENG Live: दूसरी पारी में भारत का जबरदस्त प्रदर्शन, रोहित शर्मा और गिल नें जमाये शानदार शतक

इंग्लैंड को पहली पारी में महज 218 रनों के स्कोर पर समेटने के बाद भारतीय बल्लेवाजों का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। Yashasvi Jaiswal नें शानदार अर्धशतकीय पारी खेल टीम को बेहतर शुरुआती दिलाई तो वहीं कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल नें एक बड़ी साझेदारी कर टीम को एक बहुत ही मजबूत स्थिति में पहुँचा दिया है। दूसरे दिन Tea Break होनें तक भारत नें 84 ओवर में 3 विकेट खो कर 376 रनों का आंकडा छू लिया है। 

IND vs ENG Day 2: रोहित शर्मा और गिल की लाजवाब बैटिंग

Rohit Sharma नें 162 गेंदों में 103 रनों की शानदार पारी खेली जिसमें 13 चौके और तीन छक्के शामिल थे तो वहीं Shubman Gill नें भी जबरदस्त शतक जमाया और 150 गेंदों में टीम के लिए 110 रनों का योगदान दिया।

 इससे पहले Yashasvi Jaiswal नें 58 गेंदों में 57 रनों की पारी खेल भारत को एक तेज शुरुआत दी। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और तीन छक्के जड़े साथ ही 98.28 के strike rate से रन बनाएं। 

England First Innings: पहली पारी में Kuldeep Yadav नें झटके 5 विकेट

इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान भारतीय गेंदवाजों का प्रदर्शन सराहनीय रहा और सारी विकेट भारतीय स्पिनर्स को प्राप्त हुई। Kuldeep Yadav नें 15 ओवर में 72 रन खर्चे और 5 विकेट लिए तो वहीं अपना 100वाँ टेस्ट मैच खेल रहे Ashwin को भी 4 सफलताएं प्राप्त हुई। रविंद्र जडेजा नें 10 ओवर में 17 रन देकर 1 विकेट लिया। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

इंग्लैंड की ओर से Zak Crawley नें सर्वाधिक 79 रनों की पारी खेली जिसमें 11 चौके और 8 छक्के शामिल थे। Ben Duckett नें 58 गेंदों में 27 रनों का योगदान दिया तो वहीं Joe Root नें 4 चौकों की मदद से 26 रन बनाये। भारत की लीड दूसरे दिन चाय का समय होनें तक 158 रनों की हो चुकी है।