पाकिस्तानी टिकटॉकर हरीम शाह ने भारत की हार के लिए मांगी थी दुआ, अब फाइनल में पहुंचा भारत तो जमकर हो रही ट्रोल
भारत ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल के मुकाबले में जीत हासिल कर ली है. उसने इस टीम को 70 रनों से मात दी. भारत ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी चुनी थी. उसने न्यूजीलैंड को 398 रनों का लक्ष्य दिया. मोहम्मद शमी ने 7 विकेट लेकर न्यूजीलैंड को 327 रनों […]

भारत ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल के मुकाबले में जीत हासिल कर ली है. उसने इस टीम को 70 रनों से मात दी. भारत ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी चुनी थी. उसने न्यूजीलैंड को 398 रनों का लक्ष्य दिया. मोहम्मद शमी ने 7 विकेट लेकर न्यूजीलैंड को 327 रनों पर ही ऑल आउट कर दिया. भारत की सेमीफाइल में जीत के साथ ही उसे 12 साल बाद फाइनल में एंट्री मिल गई है. हालांकि इस वर्ल्ड कप में बेहद घटिया प्रदर्शन करने वाला पाकिस्तान इससे खुश नहीं है.
सेमीफाइनल के मुकाबले में पाकिस्तानियों ने भारत की हार के लिए दुआ मांगी. वो भी तब जब उसके सामने कोई पाकिस्तानी टीम नहीं बल्कि न्यूजीलैंड की टीम थी. इससे पता चलता है कि सामने चाहे जो टीम हो मगर पाकिस्तान केवल और केवल भारत को हारते देखना चाहता है. पाकिस्तान की टिकटॉकर हरीम शाह ने बाकायदा सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर इसे लेकर एक पोस्ट भी किया. इसमें उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की हार की दुआ मांगी. भारत के इस मैच को जीतने के बाद से हरीम शाह खूब ट्रोल हो रही हैं.
उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा था, ‘आज मैंने भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की जीत के लिए अल्लाह से दुआ की. इंशाअल्लाह, अल्लाह मेरी दुआ सुनेगा और न्यूजीलैंड आज का सेमीफाइनल जीतेगा. आमीन.!!’ इसके साथ ही उन्होंने दुआ मांगते हुए अपनी एक तस्वीर भी शेयर की. एक यूजर ने हरीम शाह को ट्रोल करते हुए कहा कि कभी किसी के गिरने की दुआ नहीं मांगनी चाहिए, उसे शैतान भी पूरा नहीं करेगा. एक अन्य यूजर ने कहा, मोहम्मद शमी की मेहनत के आगे पाकिस्तान के 25 करोड़ लोगों का श्राप बर्बाद हो गया.
https://twitter.com/_Hareem_Shah/status/1724756901739581946?t=7HovLzkex0dfvbwDmJDaIw&s=19
यह भी पढ़ें: ‘भारतीय टीम से एक मुसलमान…’, World Cup के सेमीफाइनल में भारत की जीत पर क्या-क्या कह रहे पाकिस्तानी
Last updated on December 31, 2023. This article represents the author's views.
