Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing PM Kisan Yojana: हजारों किसानों को लग सकता है बड़ा झटका! अब ये शर्त पूरी करने पर ही मिलेंगे सम्मान निधि के 2000 रुपये

PM Kisan Yojana: हजारों किसानों को लग सकता है बड़ा झटका! अब ये शर्त पूरी करने पर ही मिलेंगे सम्मान निधि के 2000 रुपये

साहिबगंज। केंद्र सरकार साल 2019 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत साल में तीन बार हर चार माह के बाद मौसमी खेती के लिए 2000 रुपये देने के लिए महत्वाकांक्षी योजना लेकर आयी। यानि एक किसान को साल भर में 6000 रुपये खेती के लिए मिलता है। शुरुवाती दौर में पंचायत स्तर पर […]

PM Kisan Yojana

साहिबगंज। केंद्र सरकार साल 2019 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत साल में तीन बार हर चार माह के बाद मौसमी खेती के लिए 2000 रुपये देने के लिए महत्वाकांक्षी योजना लेकर आयी। यानि एक किसान को साल भर में 6000 रुपये खेती के लिए मिलता है।

शुरुवाती दौर में पंचायत स्तर पर बिना जांच किए आनन-फानन में किसान से आवेदन ले लिया गया। योजना को चालू कर दिया गया, लेकिन धीरे-धीरे इसमें छानबीन शुरू हो गई। स्थिति हो गई है कि इस योजना में साहिबगंज से 70 हजार किसान निबंधित किए गए, लेकिन 66753 किसान ही योग्य पाए गए, जिनके खाते में राशि जा रही है।

केन्द्र सरकार ने और अधिक छानबीन किया और खाता व जमीन का अपडेट मांगा तो गलत किसान सामने आए, जिसमें 327 किसान ऐसे मिले जो आयकर दाता है। इनका राशि पर रोक लगी। ताजा अपडेट की बात करें तो पिछले साल अगस्त से नवंबर माह तक केंद्र सरकार ने 15वीं किस्त जारी किया, जिसमें 29,900 किसान को ही राशि मिली। बाकी अंचल स्तर से अप्रूव्ड नहीं हो सका या भेजे गए केंद्र से अप्रूव्ड नहीं हो पाया।

क्या है आंकड़ा

ताजा अपडेट की बात करें तो सोमवार तक जिला में 66753 किसान ही जो पीएम किसान के योजना के योग्य हैं, जिसमें 35485 किसान ने ई-केवाईसी प्रज्ञा केंद्र से कराया है। 37,713 किसान ने अंचल से लैंड सिडिंग कराया है, जिसका अंचल से अप्रूव्ड हो पाया है। बैंक से आधार सिडिंग कराने में 60,196 किसान सफल रहे हैं।अधिकारी की मानें तो एक किसान को तीनों रास्ता से गुजरकर पास होना होगा। कोई एक चीज में अटकने पर पैसा नहीं मिल सकेगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

केंद्र सरकार ने वीएनओ से लेगी मदद

केंद्र सरकार ने पीएम किसान का लाभ अधिक से अधिक किसान को मिले इसके लिए कृषि विभाग की मदद से गांव गांव में एक एक वीएनओ (विलेज नोडल आफिसर) का चयन किया ताकि इनको प्रशिक्षण देकर सिंगल विंडो सिस्टम बहाल कर किसान को मदद पहुंचाने का काम करेंगे। केंद्र सरकार भी महसूस किया है कि किसान सीधे साधे होते है। ब्लाक, प्रज्ञा केंद्र व बैंक का चक्कर लगाने में परेशानी होती होगी। इसलिए, वीएनओ को बहला किया गया है, लेकिन अभी तक जिला से सूची भेजने के बाद भी कोई दिशा-निर्देश वीएनओ के लिए विभाग को प्राप्त नहीं हुई है।

क्या कहा पदाधिकारी ने

किसानों को जागरुकता रथ के माध्यम से जानकारी दी जा रही है। शिविर लगाकर योजना की जानकारी दी जाती है। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से नए किसान का आवेदन लिए गए है। किसान को अंचल स्तर पर लैंड सिडिंग, प्रज्ञा केन्द्र से ई केवाईसी व बैंक से आधार सिडिंग कराने के बाद ही राशि किसान के खाते में जाएगी। किसान जल्द अपना लैंड सिडिंग करा ले ताकि फरवरी माह के अंतिम में 16वां किस्त मिल जाएगी। आने वाले समय में गांव स्तर पर वीएनओ से किसान मदद ले सकते है।- प्रमोद एक्का, जिला कृषि पदाधिकारी