Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing IPL Auction के अगले ही दिन इस टीम को लगा तगड़ा झटका, ऑस्ट्रेलियाई के ये खिलाड़ी हुआ चोटिल!

IPL Auction के अगले ही दिन इस टीम को लगा तगड़ा झटका, ऑस्ट्रेलियाई के ये खिलाड़ी हुआ चोटिल!

IPL 2024 ऑक्शन खत्म हो चुका है। सभी आईपीएल टीमों ने आईपीएल 2024 में 72 खिलाड़ियों को खरीदा है, जिसके लिए सभी 10 टीमों ने कुल 230 करोड़ और 45 लाख रुपये खर्च किए हैं। अब ऑक्शन के एक दिन बाद ही एक आईपीएल टीम को तगड़ा झटका लगा है। ऑक्शन में खरीदा गया एक […]

IPL Auction के अगले ही दिन इस टीम को लगा तगड़ा झटका, ऑस्ट्रेलियाई के ये खिलाड़ी हुआ चोटिल!

IPL 2024 ऑक्शन खत्म हो चुका है। सभी आईपीएल टीमों ने आईपीएल 2024 में 72 खिलाड़ियों को खरीदा है, जिसके लिए सभी 10 टीमों ने कुल 230 करोड़ और 45 लाख रुपये खर्च किए हैं। अब ऑक्शन के एक दिन बाद ही एक आईपीएल टीम को तगड़ा झटका लगा है। ऑक्शन में खरीदा गया एक प्लेयर चोटिल हो गया है। इससे टीम की परेशानी बढ़ गई है।

ये खिलाड़ी हुआ चोटिल

ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी एश्टन टर्नर को आईपीएल 2024 ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 1 करोड़ रुपये में खरीदा है। लेकिन आईपीएल ऑक्शन के एक दिन बाद ही टर्नर चोटिल हो गए हैं। इससे लखनऊ की टीम को तगड़ा झटका लगा है। बिग बैश लीग मैच में पर्थ स्कॉर्चर्स के कप्तान एश्टन टर्नर होबार्ट हरिकेंस के खिलाफ अपने स्पेल की पहली गेंद के बाद ही चोटिल हो गए। बॉलिंग करते समय उनके दाहिने घुटने की चोट बढ़ गई। इसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए। पिछले कुछ समय से वह इस घुटने की चोट से परेशान रहे हैं। शाम में उनका टेस्ट होगा, जिसके बाद पता चल सकता है कि वह बल्लेबाजी कर पाएंगे या नहीं।

पहले भी खेल चुके हैं IPL

31 साल के एश्टन टर्नर पहले भी आईपीएल में खेल चुके हैं। उन्होंने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए कुल 4 मैच खेले हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 9 वनडे मैचों में 192 रन और 19 टी20 मैचों में 110 रन बनाए हैं। इसके अलावा वनडे में उन्होंने 2 विकेट और 19 टी20 मैचों में 4 विकेट अपने नाम किए हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऑक्शन में खरीदे इतने प्लेयर

लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2024 ऑक्शन में कुल 6 खिलाड़ियों को खरीदा है। टीम ने शिवम मावी के ऊपर पैसों की बरसात कर दी है। मावी के अलावा लखनऊ ने एम सिद्दार्थ, डेविड विली, एश्टन टर्नर, अर्शिन कुलकर्णी और अरशद खान को खरीदा है।

IPL 2024 के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स का स्क्वाड:

केएल राहुल, क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, दीपक हुडा, के गौतम, क्रुणाल पंड्या, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, प्रेरक मांकड़, युद्धवीर सिंह, मार्क वुड, मयंक यादव, मोहसिन खान, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर , अमित मिश्रा, नवीन-उल-हक, शिवम मावी, एम सिद्दार्थ, डेविड विली, एश्टन टर्नर, अर्शिन कुलकर्णी, अरशद खान और देवदत्त पड्डीकल (RR से ट्रेडेड)।

चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ रुपये में डेरिल मिशेल को खरीदा, बेटी के जन्मदिन पर पिता को मिले 14 करोड़!

Last updated on December 22, 2023. This article represents the author's views.