Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Sainik School में एडमिशन क्यों लेना चाहिए? जानिए सैनिक स्कूल में पढ़ने के 5 बड़े फायदे…

Sainik School में एडमिशन क्यों लेना चाहिए? जानिए सैनिक स्कूल में पढ़ने के 5 बड़े फायदे…

Why you should study in a Sainik School? देश में 33 सैनिक स्कूल हैं। मुख्य रूप से सैनिक स्कूल में एडमिशन क्लास 6 और क्लास 9 में मिलता है। इनके लिए ऑल इंडिया Sainik School Entrance Exam का आयोजन एनटीए द्वारा किया जाता है। इस परीक्षा का नाम AISSEE है। फिलहाल इस साल के लिए […]

Sainik School में एडमिशन क्यों लेना चाहिए? जानिए सैनिक स्कूल में पढ़ने के 5 बड़े फायदे…

Why you should study in a Sainik School? देश में 33 सैनिक स्कूल हैं। मुख्य रूप से सैनिक स्कूल में एडमिशन क्लास 6 और क्लास 9 में मिलता है। इनके लिए ऑल इंडिया Sainik School Entrance Exam का आयोजन एनटीए द्वारा किया जाता है। इस परीक्षा का नाम AISSEE है।

फिलहाल इस साल के लिए ये प्रवेश परीक्षा जनवरी में हो चुकी है और लोगों को AISSEE result 2024 का इंतजार है। हर साल लाखों बच्चे कुछ हजार के लिए इस परीक्षा में शामिल होते हैं। आप सोच सकते हैं कि ऐसा भी क्या है? Sainik school में एडमिशन क्यों लेना चाहिए? Sainik school में पढ़ने के फायदे क्या हैं? ऐसा क्या है जो बच्चों को किसी और स्कूल में नहीं मिलता? जानिए-

20240310 185408 min

1. अनुशासन और चरित्र निर्माण

Sainik school सख्त अनुशासन और आचरण संहिता के लिए जाने जाते हैं। ये स्कूल छात्रों में मजबूत चरित्र, जिम्मेदारी और नैतिकता का भाव पैदा करते हैं। स्कूल का सुव्यवस्थित वातावरण न सिर्फ पढ़ाई बल्कि जीवन में काम आने वाले जरूरी कौशल विकसित करने में मदद करता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

2. डिफेंस सर्विसेस की तैयारी

खासतौर से वैसे स्टूडेंट्स के लिए Sainik school बेस्ट है जो आर्ल्ड फोर्सेस में शामिल होना चाहते हैं। ऐसे छात्रों को सैनिक स्कूल में एक मजबूत आधार मिलता है। यहां मिलने वाली कठोर ट्रेनिंग और डिफेंस वाले माहौल का अनुभव स्टूडेंट्स को रक्षा सेवा प्रवेश परीक्षाओं में सफल होने में मदद करता है।

3. फिजिकल फिटनेस

Sainik schools में शारीरिक दक्षता को बहुत महत्व दिया जाता है। छात्र नियमित रूप से खेलकूद और व्यायाम जैसी शारीरिक गतिविधियों में भाग लेते हैं। इससे उनकी स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली का विकास होता है। इससे न केवल शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है बल्कि मानसिक रूप से भी फायदा मिलता है।

4. लीडरशिप स्किल

बच्चों में नेतृत्व क्षमता का विकास Sainik Schools की एक खास विशेषता है। सैनिक स्कूल्स में छात्रों को नेतृत्व की भूमिकाएं निभाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इससे उनके अंदर आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता और टीम वर्क की भावना मजबूत होती है।

5. Scholarship और फीस में छूट

Sainik Schools की फीस काफी कम है। इसके अलावा मेरिट के आधार पर स्टूडेंट्स को Sainik Schools में पढ़ने के लिए स्कॉलरशिप और आर्थिक सहायता का लाभ भी मिलता है। पहले Sainik Schools सिर्फ लड़कों के लिए हुआ करते थे। लेकिन अब इन्हें लड़कियों के लिए भी खोल दिया गया है।