Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड के बीच कितने बजे से खेला जाएगा पहला टेस्ट, जानें फ्री में कैसे देखें Live मैच

IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड के बीच कितने बजे से खेला जाएगा पहला टेस्ट, जानें फ्री में कैसे देखें Live मैच

IND vs ENG 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज 25 जनवरी से शुरू होने जा रही है। सीरीज का पहला मैच हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच के लिए इंग्लैंड की टीम ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान भी कर दिया है। वहीं, […]

IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड के बीच कितने बजे से खेला जाएगा पहला टेस्ट, जानें फ्री में कैसे देखें Live मैच

IND vs ENG 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज 25 जनवरी से शुरू होने जा रही है। सीरीज का पहला मैच हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच के लिए इंग्लैंड की टीम ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान भी कर दिया है। वहीं, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टॉस के समय की अपनी प्लेइंग 11 बताएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं ये मैच क्रिकेट फैंस कब, कहां और कितने बजे से लाइव देख सकते हैं। ट

कितने बजे से खेला जाएगा पहला टेस्ट मैच?

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच की शुरुआत 25 जनवरी को भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से होगी। वहीं, पहले टेस्ट मैच का टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे होगा। इस मैच के दौरान खेल का पहला सेशन सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक चलेगा। दूसरे सेशन का खेल दोपहर 12.10 बजे से 2.10 बजे तक खेला जाएगा। वहीं, तीसरा सेशन दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक चलेगा।

भारत-इंग्लैंड पहले टेस्ट मैच के सेशन का समय:

  • पहला सेशन – सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक
  • दूसरा सेशन – दोपहर 12.10 बजे से 2.10 बजे तक
  • तीसरा सेशन – दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक

फ्री में कैसे देखें Live मैच?

दोनों टीमों के बीच खेली जाने वाली इस टेस्ट सीरीज का लाइव ब्रॉडकास्ट स्पोर्ट्स-18 नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर दिखाई जाएगी। खास बात ये है कि क्रिकेट फैंस इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर फ्री में देख सकते हैं।

टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

  • पहला टेस्ट हैदराबाद 25-29 जनवरी 2024
  • दूसरा टेस्ट 2-6 फरवरी 2024 विशाखापत्तनम
  • तीसरा टेस्ट राजको 15-19 फरवरी 2024 राजकोट
  • चौथा टेस्ट 23-27 फरवरी रांची
  • पांचवां टेस्ट 7-11 मार्च 2024 धर्मशाला

पहले दो टेस्ट के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार और आवेश खान।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का स्क्वाड

बेन स्टोक्स (कप्तान), रेहान अहमद, जेम्स एंडरसन, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), शोएब बशीर, डैन लॉरेंस, जैक क्रॉली, बेन डकेट, बेन फॉक्स, टॉम हार्टले, जैक लीच, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जो रूट और मार्क वुड।