Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Bullet Train In India: बुलेट ट्रेन के लिए तैयार हो गया नदी पर पहला पुल, रेल मंत्रालय ने शेयर की मनमोहक तस्वीर

Bullet Train In India: बुलेट ट्रेन के लिए तैयार हो गया नदी पर पहला पुल, रेल मंत्रालय ने शेयर की मनमोहक तस्वीर

देश में बुलेट ट्रेन के लिए नदी पर पहला पुल तैयार हो गया है। रेल मंत्रालय ने फोटो शेयर कर कैप्‍शन में लिखा, गुजरात के वलसाड में औरंगा ब्रिज बुलेट ट्रेन के साथ भविष्य की यात्रा का मार्ग प्रशस्त करता है।

Bullet Train In India: बुलेट ट्रेन के लिए तैयार हो गया नदी पर पहला पुल, रेल मंत्रालय ने शेयर की मनमोहक तस्वीर

देश में बुलेट ट्रेन के लिए नदी पर पहला पुल तैयार हो गया है। रेल मंत्रालय ने फोटो शेयर कर कैप्‍शन में लिखा, गुजरात के वलसाड में औरंगा ब्रिज बुलेट ट्रेन के साथ भविष्य की यात्रा का मार्ग प्रशस्त करता है।

Bullet Train In India: दुनिया के कुछ सबसे खूबसूरत रेल ट्रैक भारत में देखने को मिलते है। भारतीय रेलवे का नेटवर्क व्यापक है। वे बर्फ से ढकी पहाड़ियों को पार करते हैं या खूबसूरती से निर्मित पुलों पर पानी के निकायों को पार करते हैं। रेल मंत्रालय अक्सर देशभर के रेलवे स्टेशनों की आकर्षक तस्वीरें साझा करने के लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल का उपयोग करता है। समय समय पर अपने फॉलोअर्स को रेलवे में हो रहे विकास के बारे में अपडेट रखता है। हाल ही में रेल मंत्रालय के आधिकारिक एक्स अकाउंट ने गुजरात के औरंगा पुल की एक मनमोहक तस्वीर साझा की, यह बुुलेट ट्रेन के लिए नदी पर पहला पुुल तैयार किया गया है। नवंबर 2021 में काम शुरू होने के बाद से महत्वाकांक्षी परियोजना लगातार प्रगति कर रही है। छह नदियों पर पुल बनाए गए हैं – वलसाड जिले में पार, औरंगा, नवसारी में पूर्णा, मिंधोला, अंबिका और वेंगानिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ फोटो

सोशल मीडिया पर इस समय हरे-भरे हरियाली से घिरे मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के औरंगा नदी रेल मार्ग की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है। रेल मंत्रालय ने गुजरात के औरंगा पुल की एक खूबसूरत तस्वीर शेेयर की है। इसका निर्माण मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए किया गया है। वलसाड जिले में औरंगा नदी पर नदी पुल का निर्माण कार्य अगस्त 2023 में पूरा हुआ।

रेल मंत्रालय ने शेयर की मनमोहक तस्वीर

रेल मंत्रालय ने एक्स अकाउंट से इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, प्रकृति की सुंदरता के साथ प्रौद्योगिकी के चमत्कारों का मिश्रण। गुजरात के वलसाड में औरंगा ब्रिज बुलेट ट्रेन के साथ भविष्य की यात्रा का मार्ग प्रशस्त करता है। अपलोड होने के एक घंटे के भीतर, तस्वीर को 20,000 से अधिक बार देखा गया और अनगिनत लाइक और कमेंट मिल रहे है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

सिर्फ इतने घंटे हो होगा सफर

मुंबई और अहमदाबाद भारत के दो सबसे महत्वपूर्ण आर्थिक और सांस्कृतिक केंद्र अहमदाबाद-मुंबई हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की बदौलत अधिक जुड़ सकते हैं। देश में पहली हाई-स्पीड रेल लाइन जब पूरी हो जाएगी तो दोनों शहरों के बीच औसत यात्रा समय 6 घंटे 35 मिनट से घटकर सिर्फ दो घंटे और कुछ मिनट की रह जाएगी। जापानी सरकार की वित्तीय सहायता से नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) लगभग 1.1 लाख करोड़ की लागत से इस गेम-चेंजिंग प्रोजेक्ट को क्रियान्वित कर रहा है।

Leave a Comment