How to Make Passport in India: आपके दरवाजे पर ही बनेगा पासपोर्ट, बस देने होंगे ये 4 डॉक्यूमेंट!
How to Make Passport in India: विदेश मंत्रालय ने नई पहल करते हुए अब लोगों के घरों पर ही पासपोर्ट बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना की टीम आपके अनुरोध पर दरवाजे पर दस्तक देगी और कागजात सही पाये जाने पर आन द स्पाट पासपोर्ट मुहैया करा देगी। इसके लिए […]

How to Make Passport in India: विदेश मंत्रालय ने नई पहल करते हुए अब लोगों के घरों पर ही पासपोर्ट बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पटना की टीम आपके अनुरोध पर दरवाजे पर दस्तक देगी और कागजात सही पाये जाने पर आन द स्पाट पासपोर्ट मुहैया करा देगी। इसके लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की ओर से वरीय अधिकारियों को टीम तैयार की गई है।
साथ में सभी आवश्यक संसाधनों से युक्त एक वाहन विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के साथ होगा, जिसमें लोगों को आनलाइन आवेदन करने और कागजातों की जांच करने की सुविधा होगी। विदेश मंत्रालय की इस पहल से पासपोर्ट के लिए अब लोगों को भटकना नहीं होगा। नई सुविधा का ट्रायल जल्द शुरू कर दिया जाएगा। एक मार्च से इसकी सुविधा आम लोगों को मिलने लगेगी।
राजधानी के साथ-साथ जिलों में भी जाएगी टीम लोगों के घर पर पासपोर्ट बनाने वाली टीम न केवल राजधानी में बल्कि जरूरत पड़ने पर जिलों एवं गावों में भी जा सकती है।
जिन जगहों पर ज्यादा पासपोर्ट की मांग होगी, वहां पर पासपोर्ट कार्यालय, टीम को रवाना कर देगा। इसके अलावा पूर्व में पासपोर्ट कार्यालय द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं पूर्ववत जारी रखी जाएंगी। वर्तमान में राज्य के अधिसंख्य जिलों में पासपोर्ट के लिए आवेदन करने की सुविधा बहाल कर दी गई है।
राज्य में हर साल तीन से चार लाख जारी होते पासपोर्ट विदेश मंत्रालय के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की ओर से राज्य में हर साल तीन से चार लाख पासपोर्ट जारी किये जाते हैं।
कई लोगों को राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों से राजधानी आने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। परंतु नई पहल के तहत विदेश मंत्रालय की टीम उन जिलों में एक सप्ताह के लिए भी तैनात की जा सकती है ताकि लोगों को आवश्यकता के अनुसार पासपोर्ट बनाने में मदद की जा सके।
पासपोर्ट बनवाने के लिए आवश्यक तीन कागजात
अगर अधिकारी आपके घर आते हैं तो आपको पासपोर्ट बनवाने के लिए आधार कार्ड, मैट्रिक का प्रमाण पत्र, स्थाई पता युक्त पहचान पत्र और दो फोटो देने होंगे।
